नई दिल्ली, मार्च 29 -- Vedanta Demerger Timeline: देश की दिग्गज कंपनी वेदांता का बंटवारा 5 लिस्टेड कंपनियों में होने जा रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने चेयरमैन अनिल अग्रवाल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वेदांता का बंटवारा 5 हिस्सों में अगले महीने हो जाएगा। ट्रिब्यूनल ने दिसंबर 2025 में वेदांता के बंटवारे की मंजूरी दे दी है। बता दें, बीते कई सालों से वेदांता के इस रिस्ट्रक्चर को लेकर चर्चा चल रही थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 33.51 रुपये में खरीदें फ्लैट, Rs.50000 में हो जाएगी बुकिंग, डीटेल्सकौन सी 5 लिस्टेड कंपनियां होंगी? पहली कंपनी का नाम Vedanta Ltd ही होगा। यह कंपनी मेटल बिजनेस को संभालेगी। इसके अलावा अन्य 4 कंपनियां वेदांता एल्युमिनियम, Talwandi Sabo Power, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी हैं। बता दें, अनिल अग्रवाल की अ...