आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में टॉपर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। प्रबंध निदेशक शिवगोविंद सिंह ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में रिया गुप्ता, सुहास, आकाश यादव, अंशराज भास्कर, दिव्यांशु सिंह, शिवांगी यादव, आयशा खान, सौरभ यादव, अनन्य उपाध्याय, सोनम चौहान, संजना चौहान, अंजली सिंह, तमीम अहमद, फजल सज्जाद, अयान खान प्रमुख रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...