वेदवन पार्क के पास अतिक्रमण की शिकायत
नोएडा, मई 17 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क के गेट के आसपास काफी संख्या में रेहड़ी-पटरी लग रही हैं। इन कब्जों को हटवाने के लिए लोगों ने प्राधिकरण के सीईओ से शिकायत की है। सीईओ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि तत्कालीन सीईओ रितु माहेश्वरी के कार्यकाल में इस क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। अब यहां जगह-जगह रेहड़ी-पटरी लग रही हैं। इससे पार्क का मुख्य द्वार पूरी तरह बाधित हो चुका है। गेट पर गार्ड खानापूर्ति के लिए रहते हैं। वेदवन पार्क एक प्रमुख सार्वजनिक स्थान है, अतिक्रमण से इसकी छवि को नुकसान पहुंचेगा। सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में रहने वाले रंजन ने बताया कि अतिक्रमण के अलावा पार्क के आसपास काफी गंदगी भी फैल रही है। इसको लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायतें की गईं, लेकिन बिना उचित समाधान के शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.