वेदपाल हत्याकांड के आरोपियों को रिमांड पर लेकर तमंचे व बाइक बरामद
अलीगढ़, अप्रैल 5 -- क्वार्सी क्षेत्र में हुए वेदपाल हत्याकांड के आरोपी पीएसी के सिपाही और उसके साथी को शनिवार को पुलिस ने आठ घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। इस दौरान उनकी निशानदेही पर दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त बुलट बाइक बरामद की गई। आरोपी इसी बाइक से आए थे और फरार हुए थे। 16 मार्च की रात को खैर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी 32 वर्षीय वेदपाल को मैरिस रोड स्थित रेनुका अस्पताल में घुसकर दो लोगों ने गोली मार दी थी। पुलिस के अनुसार वेदपाल की मथुरा की एक युवती से कई वर्षों से दोस्ती थी। तीन फरवरी को वेदपाल ने युवती की शादी में पहुंचकर रिश्ता तुड़वा दिया था। दूसरी जगह शादी होने के बावजूद वह युवती को परेशान कर रहा था। इसी के चलते युवती के चचेरे भाई भूपेंद्र चौधरी ने शिवम नाम के शूटर के साथ मिलकर हत्या की थी। दोनों ने न्यायालय में सरेंडर किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.