अलीगढ़, मार्च 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रेनुका अस्पताल में घुसकर मरीज वेदपाल की गोली मारकर हत्या के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। फरार पीएसी के सिपाही व शूटर की तलाश में अब मथुरा के अलावा आगरा, इटावा, बागपत में भी पुलिस संपर्क कर रही है। खैर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी 32 वर्षीय वेदपाल को बीते सोमवार रात को रेनुका अस्पताल में घुसकर दो लोगों ने गोली मार दी थी। पुलिस के अनुसार वेदपाल की मथुरा की एक युवती से कई वर्षों से दोस्ती थी। तीन फरवरी को वेदपाल ने युवती की शादी में रिश्ता तुड़वा दिया था। दूसरी जगह शादी होने के बावजूद वह युवती को परेशान कर रहा था। इसी के चलते युवती के चचेरे भाई भूपेंद्र चौधरी ने शिवम नाम के शूटर के साथ मिलकर गोली मार दी। भूपेंद्र इटावा पीएसी में कांस्टेबल है। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.