रायबरेली, अक्टूबर 5 -- रेलकोच संवाददाता। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में सोमवार से कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। कारखाने के गेट नंबर दो के सामने संयुक्त कार्रवाई समिति के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठे। समिति ने अनिश्चितकाल तक प्रतिदिन धरना जारी रखने की घोषणा की है।कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन ज्ञानदा स्कूल के नाम पर उनके वेतन से बाल शिक्षा भत्ता की अवैध कटौती कर रहा है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी और कर्मचारी प्रतिनिधि धरने में शामिल हुए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि वेतन से कटौती को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। प्रशासन कटौती तत्काल बंद करे और मामले का समाधान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन के तानाशाही रवैये के कारण यदि औद्योगिक अशांति उत्पन्न होती ह...