मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी एवं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने डीईओ को शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि जिले के नियमित, नियोजित, विशिष्ट, प्रधान शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक लंबे समय से कई प्रशासनिक एवं वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों को बार-बार शिक्षा भवन एवं संबंधित कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने प्रधान शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान, विशिष्ट शिक्षकों व विद्यालय अध्यापकों के डीए-एचआरए एरियर के भुगतान, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में एरियर भुगतान तथा जीओबी मद से वेतन प्राप्त ...