धनबाद, अप्रैल 10 -- धनबाद। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की कार्यसमिति बैठक तालचर अंगुल उड़ीसा में शुक्रवार को हुई। कोयला उद्योग प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने बिस्तार से कोयला उद्योग में व्याप्त भ्रष्टाचार और मजदूरों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन मजदूर वर्ग का विरोधी बनते जा रहा है। संघ की ओर से आउटसोर्सिंग मजदूरों के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस की मांग की गई है, जिससे उनके साथ हो रहे शोषण को रोका जा सके। वहीं 12वें कोयला वेतन समझौता को लेकर जेबीसीसीआई गठन के की मांग भी की गई। खा गया कि जेबीसीसीआई गठन में देरी हुई तो आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया गया कि कोल इंडिया प्रबंधन ने कोर्ट के आदेशों को पूर्णतया अध्ययन किये बिना अधिकारियों को वर्ष 2017 से पुनरीक्षित वेतनमान देने के लिए आदेश जारी किया है, जिसपर संघ न्यायालय के फैस...