रामगढ़, अगस्त 10 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना मुख्य द्वार के समीप सोमवार को एनसीओइए सीटू के तत्वावधान में सोमवार को 12वें वेतन समझौता लागू नहीं होने के विरोध में गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खिरोधर महतो ने किया। एनसीओइए सीटू केंदीय सदस्य नेपाल विश्वकर्मा ने कहा कि मजदूरों को उनका अधिकार संघर्ष से ही मिल सकता है। 12वें वेतन समझौता जब तक लागू नहीं हो जाता है, तब तक कोल इंडिया तथा सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर विरोधी नीतियों को मजदूरों पर थोप रहा है। जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में होगा धरना प्रदर्शन मौके पर रामलाल, देव कुमार बेदिया, रामप्रीत बेदिया, भरत विश्वकर्मा, नीलम देवी, राधा ...