रामगढ़, जून 25 -- केदला, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ से संबंध सीसीएल सीकेएस ने गुरुवार को राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 12 के गठन में हो रहे विलंब के विरोध में जन जागरण अभियान का शुभारंभ झारखंड उत्खनन परियोजना में पिट मीटिंग से किया। यह कार्यक्रम 25 जून से 30 जून तक कोल इंडिया के सभी अनुसंगी कंपनियों में चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह की ओर से अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक कोल इंडिया लिमिटेड के राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता को लेकर लिखे गए पत्र पर पहल नहीं करने के बाद से शुरु किया गया है। झारखंड उत्खनन परियोजना में पिट मीटिंग की अध्यक्षता किशोर रजवार एवं संचालन कौशलेंद्र कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- अविलम्ब हो जेबीसीसीआई-12 का गठन नेताओं ने कहा कि 30 जून 2026 को वेतन समझौता 11 समाप्त हो जाएगा। ...