रांची, अक्टूबर 21 -- रांची। बीएसएनएल के कर्मचारियों के वर्ष 2017 से लंबित तृतीय वेतन संशोधन की मांग को लेकर बुधवार को एयूएबी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने पिछले दस वर्ष से तृतीय वेतन संशोधन के लंबित रहने की जानकारी दी और राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि सभी कर्मी तृतीय वेतन संशोधन के लाभ से वंचित हैं, जबकि उन्होंने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद देश की दूरसंचार सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और बीएसएनएल के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। उन्होंने राज्यपाल से इस मुद्दे को संबंधित मंत्रालय के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बीएसएनएल कर्मियों ने दस वर्षों से लंबित वेतन संशोधन की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा...