मधुबनी, नवम्बर 30 -- मधुबनी, निज संवाददाता। वेतन संरक्षण और समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से जिले के हजारों नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों में गहरी नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आज 30 नवम्बर 2025 को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी करते हैं। विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण के साथ वेतन निर्धारण कर अक्टूबर महीने का भुगतान करने का आदेश होने के बावजूद कई शिक्षकों को बिना वेतन संरक्षण के ही भुगतान कर दिया गया। वहीं डीपीओ स्थापना द्वारा राज्य सरकार को गलत सूचना देकर बताया गया कि वेतन संरक्षण के साथ भुगतान कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.