वेतन संरक्षण, सातवां वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करे सरकार : डॉ. पांडेय
बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने बुधवार को बयान जारी कर सरकार से विशिष्ट शिक्षकों को विद्यालय में प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन संरक्षण का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे स्थानीय निकाय शिक्षकों को सेवा के अंतिम पड़ाव में वेतन संरक्षण, सातवां वेतनमान और पुरानी पेंशन से वंचित करना उचित नहीं है। बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 में वेतन संरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से पहल कर शिक्षकों के हित में निर्णय लेने की मांग की। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.