महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा चीनी मिल में चार माह से वेतन न मिलने से परेशान मजदूरों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आर्थिक तंगी और लगातार उपेक्षा से नाराज श्रमिकों ने मिल परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चीनी लोडिंग कार्य बंद करा दिया। मजदूरों ने विरोध जताया और मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व मजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्र ने किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मजदूर मिल परिसर में एकत्र हो गए और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना था कि पिछले चार महीनों से उन्हें मेहनताना नहीं मिला है, जिसके चलते उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। मजदू...