वेतन व देय लाभ भुगतान में विलंब पर फार्मासिस्ट ने खोला मोर्चा, धरना की चेतावनी
देवघर, जून 28 -- देवघर,प्रतिनिधि सदर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने वेतन व अन्य देय लाभों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपाधीक्षक को आवेदन देकर एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो प्रत्येक कार्य दिवस में अपराह्न तीन बजे के बाद उपाधीक्षक कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संजीव कुमार ने आवेदन की प्रतिलिपि सिविल सर्जन, उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा नगर थाना प्रभारी को भी भेजी है। आवेदन में आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के वेतन व अन्य देय लाभों के भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। कहना है कि आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.