वेतन व अन्य आहरण बिलों की जांच करें डीआईओएस
कानपुर, मई 11 -- कानपुर। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वेतन आहरण बिल व अन्य भुगतान संबंधी आहरण जैसे संवेदनशील मामलों की पूरी तरह जांच कर ली जाए। पीलीभीत में एक चतुर्थ स्रेणी कर्मचारी से वेतन बिल टोकन जनरेट करने जैसी अनियमितता का हवाला देते हुए सभी प्रकरणों को जो भी संवेदनशील श्रेणी में हैं जांच के आदेश किए हैं। यदि किसी तरह की ऐसी अनियमितता मिलती है तो इसका हवाला देते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी दी जाए। बिलों के भुगतान के सम्बंध में सभी प्रकरणों की जांच के आदेश किए हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में टहलने की योजना बना रहे शिक्षकों को मुख्यालय छोड़ने पर रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.