वेतन वृद्धि लागू करने को लेकर दैनिक कर्मियों ने नगर निगम को दी आंदोलन की चेतावनी
छपरा, जून 16 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन छपरा नगर निगम शाखा ने दैनिक कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर नगर आयुक्त रंजीत कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बोर्ड के पूर्व निर्णयों को तत्काल लागू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई से आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान व प्रोन्नति को लेकर कोर्ट जाएगा निगम कर्मचारी संघमांगों का विवरण फेडरेशन के अध्यक्ष सियाराम सिंह के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम में सफाई कर्मी, जमादार, स्वास्थ्य निरीक्षक, चालक, लिपिक सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत दैनिक कर्मी पिछले 10 से 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज भी उन्हें समुचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बढ़ती महंगाई के बीच उनका जीवन-यापन कठिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.