वेतन वृद्धि को लेकर ठेका कर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल स्थित वी-गार्ड कंपनी में ठेका कर्मियों का वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ कर्मचारी जबरन फैक्ट्री के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और महिला कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.