वेतन वृद्धि को लेकर कान्वाई चालकों का बुकिंग बहिष्कार
जमशेदपुर, मई 17 -- टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गुरुवार से चेसिस बुकिंग का बहिष्कार कर दिया। प्रत्येक तीन वर्ष पर होने वाला कान्वाई चालकों का वेज रिवीजन समझौता अप्रैल 2025 से लंबित है। कान्वाई चालकों के नेता ज्ञानसागर प्रसाद ने बताया कि टीटीसीए ने यह कहते हुए वेतन वृद्धि करने से इनकार कर दिया कि जमशेदपुर में पुणे से अधिक वेतन दिया जा रहा है। यहां कान्वाई चालकों को प्रतिदिन 370 रुपये की दर से वेतन मिलता है। यहां रजिस्ट्रेशन रद्द होने से कोई यूनियन क्रियाशील नहीं है। प्रबंधन ने कान्वाई चालकों को अपना कर्मचारी भी मानने से इनकार कर दिया है। ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि उनके गुट के 29 कान्वाई चालकों को प्रतिदिन 694 रुपये की दर से भुगतान किया जाता है। इसलिए प्रबंधन सभी कान्वाई चालकों को एक समान रूप से 694 रुपये की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.