मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर। श्यामनंदन सहाय कॉलेज में वेतन वृद्धि के लिए शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर अगर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने वेतन वृद्धि नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। राज्य सरकार का वर्ष 2019 में ही निर्देश आया था कि शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन मद में 70 प्रतिशत और विकास मद में 30 प्रतिशत व्यय करना है, जो नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. अर्पिता कुमारी, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. वंदना कुमारी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...