वेतन वृद्धि के लिए दो कंपनियों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। वेतन वृद्धि के लिए शहर के दो कंपनियों के बाहर गुरुवार को कर्मचारियों का प्रदर्शन किया। उद्योग विहार फेस एक कपड़ा उद्योग और सेक्टर-35 स्थित नरसिंहपुर के ग्लास कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि न्यूनतम वेतन वृद्धि के आदेश का कंपनियां पालन नहीं कर रही है। उद्योग विहार के कपड़ा उद्योग के कर्मचारियों ने गुरुवार को वेतन बढ़ाने को लेकर आक्रोश जताया। कंपनी के बाहर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने सभी कर्मचारियों को एक ही ग्रेड में शामिल कर दिया है। जबकि काम और अनुभव के आधार पर वेतन में अंतर होना चाहिए। कर्मचारी तबरेज ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल के हिसाब से वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.