रुद्रपुर, मई 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल सेक्टर-1 स्थित यूरो ग्रुप श्री चक्रा कंपनी के सैकड़ों श्रमिकों ने मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना था कि वे कई वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें आठ घंटे की ड्यूटी के बदले मात्र 13 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन उनसे 12 घंटे तक कार्य करा रहा है, जबकि अतिरिक्त चार घंटे के कार्य का नियमानुसार दोगुना भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ किया प्रदर्शन श्रमिकों ने कहा कि उनसे माह के सभी 30 दिन काम लिया जाता है, जबकि श्रम नियमों के अनुसार साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिए। उन्ह...