साहिबगंज, मार्च 10 -- राजमहल, प्रतिनिधि। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।जिस कारण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 14 तक साफ-सफाई और कचरा उठाव बाधित हो गया है।दो दिनों से सफाई कार्य बंद रहने के कारण शहर के कई इलाकों में कचरे का अंबार लगना शुरू हो गया है। मोहल्लों और सड़क किनारे कचरा जमा होने से लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।वही नगर पंचायत के सिटी मैनेजर जितेश चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मी पिछले दो दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मियों से बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि शहर की साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.