अररिया, मार्च 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने शनिवार को वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर रानीगंज काली मंदिर चौक के समीप जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों में चंदन मलिक, दिनेश मलिक, अनिल मलिक, सिंटू मलिक, संतोष मलिक, दिलीप मलिक, सहित दर्जनों सफाई कर्मियों ने बताया कि अन्य नगर पंचायतों में सफाई कर्मियों को 424 रुपये के हिसाब से मेहताना मिलता है जबकि हमलोगों को मात्र 318 रुपये ही मिलता है। यदि हमलोगों को वेतन नहीं बढ़ाया जायेगा तो हमकोग एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। सफाई कर्मियों ने बताया कि बीते पांच मार्च से सफाई नहीं हो रही है। हमलोगों को एक अप्रैल 2023 से सरकारी निर्धारित मजदूरी में ठेकेदार के द्वारा कटौती कर भुगतान किया गया है शेष अंतर राशि का भुगतान करवाया जाय। इसके साथ ही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.