अलीगढ़, जून 16 -- पिसावा, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि अन्य नगर पंचायतों में Rs.475 प्रतिदिन मानदेय मिलता है, जबकि उन्हें मात्र Rs.435 दिया जा रहा है। सफाई ठप रहने से पूरे कस्बे और बाजार में दिनभर गंदगी व्याप्त रही। वेतन विसंगति दूर करने के साथ ही कर्मचारियों ने वर्दी, पहचान पत्र और नए सफाई उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। शाम को अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सात दिन के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- सरैया नपं के सफाईकर्मियों ने कार्य का किया बहिष्कार इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।इस अवसर पर राहुल ...