बागेश्वर, मार्च 23 -- वेतन विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के इंजीनियर मुखर हो गए हैं। नाराज इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लोनिवि प्रांगण में नारेबाजी के साथ धरना शुरू कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता चुप नहीं रहेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले इंजीनियर सोमवार को लोनिवि गेस्ट हाउस प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह 27 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने को राजी नहीं है। अब वह आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में ठहराव के बारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण आज तक नहीं हो पाया है।...