पीलीभीत, जून 26 -- जहानाबाद/बरखेड़ा। उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बीडीओ ललौरीखेड़ा को ज्ञापन देकर अपनी मांगों के निस्तारण की मांग की। सोलह वर्ष होने के बाद भी एसीपी का लाभ न मिलने, द्वितीय एससीपी का समय से लाभ न मिलने समेत पहली वेतनवृद्धि का लाभ जनवरी 2011 में दिए जाने की शिकायत ज्ञापन के माध्यम से की गई। साथ ही वेतन विसंगतियों को लेकर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार कराए जाने की मांग ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश, ब्लॉक महामंत्री रमेश सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री दुर्गाप्रसाद, नोनीराम, राजेन्द्र सिंह आदि ने की है। इधर, बरखेड़ा में भी संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण यादव, कृष्ण कुमार गौतम, गोविंद राम भारती, द्वारिका प्रसाद गंगवार, हरपाल वर्मा, कौशल कुमार, सोहनलाल, राजकुमार,...