मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के शिक्षक संघ ने लंबित वेतन भुगतान, प्रोन्नति एवं सेवा संबंधी मांगों को लेकर गुरुवार को कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपने नियमित कार्यों का निष्पादन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई। शिक्षक संघ के अनुसार, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वविद्यालय के शिक्षकों को फरवरी के बाद से अब तक लगभग तीन माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही समय पर वेतन भुगतान, प्रोन्नति, सेवा संपुष्टि तथा प्राध्यापकों की अधिनियम आधारित देयताओं के प्रति विश्वविद्यालय एवं सरकार का रवैया निराशाजनक बना हुआ है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर कॉलेज कर्मियों ने काला पट्टी बांधकर जताया विरोध संघ ने कहा कि, इन समस्याओं के सम...