शिमला, मार्च 22 -- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने राज्य के बजट में कटौती की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे गंभीर संकट की चेतावनी बताया। कहा कि यह बजट पिछले बजट से कम है। यह स्पष्ट संदेश देता है कि हिमाचल प्रदेश गंभीर संकट में है। इस चुनौती का सामना करना बेहद मुश्किल होगा।वादे पूरे करने में कठिनाई होगी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में छह महीने की कटौती की घोषणा की। साथ ही कुल बजट में भी 3586 करोड़ रुपए की कटौती की गई। भाजपा नेता ने बताया कि धन की कमी के कारण कांग्रेस सरकार को अपने वादे पूरे करने में कठिनाई होगी।हिमाचल प्रदेश गंभीर संकट में ठाकुर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि बजट किसने तैयार किया। बजट तीन चरणों में पेश किया गया। इस बजट म...