अलीगढ़, मार्च 29 -- गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव महरावल में स्थित एक कंपनी में एक ट्रक चालक को वेतन मांगना को भारी पड़ गया। आरोप है कि कंपनी मालिक और उसके साथियों ने ट्रक चालक को बुलाकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पिस्टल व बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर निवासी बलवीर सिंह पुत्र रमेश पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह महरावल जीटी रोड स्थित पीपीएस कंपनी के पास काका ढाबा के नजदीक टीएम ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। बीते गुरुवार की रात करीब 11 बजे कंपनी मालिक मनीष चौधरी ने उसे वेतन के संबंध में बात करने के बहाने ढाबे पर बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचते ही मालिक व उसके साथी रोहित समेत अन्य 3-4 लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पिस्टल व बंदूक दिखाकर धमकाने लगे। जब उसने दो माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.