बोकारो, अप्रैल 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। वर्ष 2016 में बोकारो जिला बल से रिटायर्ड हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम का फर्जी इस्तेमाल कर वेतन मद में ट्रेज़री से चार करोड़ 29 लाख 71 हजार सात रुपया के अवैध निकासी में मंगलवार को एसपी के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ट्रेज़री ऑफिसर गुलाबचंद उरांव के शिकायत प्रतिवेदन पर सिटी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बताता चलूं कि प्रधान महालेखाकार चंद्रमौली सिंह के ट्रेज़री निरीक्षण इस घोटाले का खुलासा हुआ, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट उन्होंने वित्त सचिव प्रशांत कुमार को भेजी थी। पुलिस विभाग के वेतन मद में इस महाघोटाले का खुलासा होने के बाद बोकारो समेत राज्य भर में हरकंप मच गया। डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने अपने अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारी से जांच कराई। एसपी ...