सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने कोषागार से संबंधित वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोषागार से संबंधित वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध निकासी जैसी घटना पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि वेतन भुगतान से पूर्व कर्मियों के सभी विवरणों का समुचित सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के नाम, पदनाम, जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का मिलान सर्विस बुक से करना अनिवार्य होगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित कर्मी वास्तविक रूप से कार्यरत हैं। बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, डीएफओ शशांक शेखर सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.