बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। लिपिक व परिचारी के वेतन भुगतान में विलंब पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय से शिक्षा विभाग के निर्देशक (प्रशासन शाखा) मनोरंजन कुमार ने शोकॉज मांगा है। दिए पत्र में उन्होंने लिखा है कि अपर मुख्य सचिव की वीसी में इनके वेतन भुगतान की स्थिति काफी असंतोषजनक पायी गयी है। बार बार आदेश के बावजूद इसमें सुधार नहीं हुआ है। यह वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन, कर्तव्यहिनता व स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। इस लापरवाही पर नालंदा के साथ ही औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, कैमूर, जहानाबाद, मधुबनी, शिवहर और वैशाली के डीईओ से भी शोकॉज मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...