महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी से नाराजगी जताते हुए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इसको लेकर नारेबाजी भी की।नगर पंचायत के सफ़ाई कर्मचारी श्यामू प्रसाद, नगीना प्रसाद, धीरेन्द्र, मनोज, हीरालाल, रामभरोस, प्रेमसागर, मुराली, विनोद आदि का कहना है कि पिछले महीने का वेतन अगले महीने की पांच तारीख तक भुगतान होता रहा है, लेकिन इस बार अप्रैल माह का वेतन भुगतान में देरी हो रही है। इससे इन लोगों के समक्ष परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ को पत्रक देकर वेतन भुगतान की मांग भी की है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों की हड़ताल से कहलगांव में कचरे का अंबार सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया ज...