वेतन भुगतान में देरी पर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बागपत, मई 25 -- बागपत। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के कर्मचारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसमें टीडीएस कंपनी मोहाली के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन हर माह की 7 तारीख तक खातों में पहुंच जाना चाहिए, लेकिन 25 मई तक भी अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। कहा कि लाइनमैन तपती धूप में दिन-रात कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद समय पर मेहनताना नहीं दिया जा रहा। साथ ही ईएसआई कार्ड वितरण और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने में भी लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि अगले माह 7 तारीख तक वेतन नहीं मिला तो 8 जून से कार्य बहिष्कार करेंगें। इस दौरान कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, सुभाष चंद, भारत, महेश, जितेंद्र, सोनू राणा, योगेश, अमित कुमार व भविष्य चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.