वेतन भुगतान में देरी पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना 16 को
रुडकी, सितम्बर 14 -- रुड़की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से वेतन का समय पर भुगतान नहीं होने और अन्य मुद्दों को लेकर 16 सितंबर को देहरादून मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से धरने में पहुंचने की अपील की है। शाखा अध्यक्ष महकार सिंह और मंत्री संदीप कुमार गोयल ने मंगलवार को डिपो की सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अवकाश देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.