मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में एसएसए मद से वेतन पाने वाले नियोजित एवं नियमित शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रही देरी का मामला निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पास पहुंचा है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने इस तरह की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।

शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन डीईओ कार्याल पर विरोध प्रदर्शन के बाद इन्होंने निदेशक से कार्रवाई की मांग की है। शिक्षकों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि यहां पर प्रतिनियुक्त शिक्षक अखिलेश चौधरी को लेकर लगातार समस्याएं बढ़ रही हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने इनकी प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि कई महीनों से वेतन भुगतान में आ रही बाधाओं के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वेतन भुगतान में देरी के क...