जौनपुर, अप्रैल 10 -- जौनपुर। सड़क दुर्घटना के एक मामले में क्षतिपूर्ति धनराशि की वसूली न करने पर ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के आधे वेतन के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश को वापस ले लिया है। साथ ही तहसीलदार मछलीशहर को निर्धारित तिथि तक कुर्की कार्रवाई की स्थिति पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...