फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार पर नियत तिथि से पहले वेतन भुगतान के जो शासन स्तर से आदेश दिए गए पर वह बेअसर दिखाई पड़े। 28 फरवरी की जो वेतन और पेंशन भुगतान की तारीख तय की गयी थी उस अवधि में सैकड़ों कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल सका है। इससे कर्मचारियों, शिक्षकों की होली फीकी हो गयी है। होली के त्योहार को देखते हुये खरीदारी पर भी ब्रेक सा लग गया। वित्त विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार भट्ट ने होली के त्योहार को देखते हुये 28 फरवरी तक वेतन और पेंशन का भुगतान किए जाने के आदेश जारी किए थे। कर्मचारियों को लग रहा था कि शनिवार को उनके खाते में वेतन की धनराशि आ जाएगी मगर पूरा दिन निकल गया और खातों में धनराशि ही नहीं पहुंची। राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित ने बताया कि जिला पंचायत, कृषि विभाग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.