शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में संविदा कर्मचारी संघ इकाई की बैठक यूपीएचसी हुसैनपुरा में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि मार्च और अप्रैल 2026 का वेतन अब तक नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मौखिक और लिखित रूप से अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं किया गया तो संगठन कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। यह भी पढ़ें- वेतन भुगतान न होने पर एनएचएम संविदाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन बैठक में अध्यक्ष पंकज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.