मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। जिले के विभिन्न विभागों में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए पीआरडी के जवानों को बीते तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इससे राजकीय पालीटेक्निक के महिला छात्रावास समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पीआरडी के जवानों को युवा कल्याण विभाग ने वापस बुला लिया। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज और अन्य संस्थानों में तैनात पीआरडी के जवानों को वापस बुला लिया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों बकाए वेतन का भुगतान कराने का अनुरोध किए हैं। जिले के विभिन्न विभागों में युवा कल्याण विभाग से पीआरडी के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इन जवानों के वेतन का भुगतान संबंधित विभाग को करना होता है। जिले के खाद्य विभाग, राजकीय पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कालेज में दो दर्जन ...