हरदोई, मई 7 -- हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक वेतन जारी नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में जिले भर से आए संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. जावेद खान ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया, दैनिक जरूरतों और बैंक की मासिक किस्तों का भुगतान प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- सिविल अस्पताल में एनएचएम के 28 संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन का इंतजार उन्होंने कहा कि लगातार ड्यू...