गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी मंगलवार को वेतन भुगतान की मांग को सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन ना मिलने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला मंत्री श्रीमति शिवा शर्मा ने बताया कि जिले में 1200 कर्मियों को मार्च और अप्रैल महीने का वेतन नहीं मिल पा रहा है। भुगतान नहीं होने से कर्मचारी आर्थिक तंगी के कारण गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसको लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह में सीएमओ को ज्ञापन भी दिया गया था। लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान ना होने के विरोध में मंगलवार को दो बजे सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.