वेतन भुगतान को लेकर रविवार को भी खुला रहा शिक्षा कार्यालय
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर रविवार को भी शिक्षा कार्यालय खुला रहा। सभी कर्मियों को रविवार को बुलाया गया था।अल्प अवधि के रोके गए भुगतान समेत अंतर भुगतान को लेकर एब्सेंटी के साथ इन्हें बुलाया गया था। जिन शिक्षकों का अंतर भुगतान नहीं हुआ है, उनकी रिपोर्ट भी मांगी गई थी। सभी प्रखंडों के बीईओ को इसे लेकर निर्देश दिया गया था। रविवार को चेकर, मेकर समेत सभी कर्मी को बुलाकर इन शिक्षकों के रोके गए वेतन भुगतान का काम कराया गया। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि जिन लोगों के भुगतान का रविवार को निष्पादन नहीं हो पाया है, उनका अधिकतम तीन दिनों में पूरा कर देना है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के स्कूलों में जांच के दौरान शिक्षकों का वेतन रोका गया था। आदेश के बाद भी इसका भुगतान नहीं किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.