गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह। दो माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षक संगठन समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीईओ वसीम अहमद एवं डीएसई मुकुल राज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया कि वित्त विभाग झारखंड सरकार और मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में सभी शिक्षकों के जीपीएफ खाता, प्राण खाता, बैंक अकाउंट, जन्मतिथि, योगदान की तिथि और सेवानिवृत्ति की तिथि की जांच अविलम्ब करने का निर्देश डीडीओ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया जाए और जिनकी जांच पूरी हो गई है वैसे शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 महीने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। जिसकी वजह से शिक्षक कई आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। डीईओ व डीएसई ने प्रतिनिधि मंडल को आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.