रांची, जून 1 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में सोमवार को कर्मचारियों ने पिछले तीन महीने के वेतन भुगतान और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर निदेशक कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में चिकित्सकों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि लंबे समय से लंबित ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी ने कहा कि कई बार प्रबंधन और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। वेतन नहीं मिलने से परिजन हो रहे परेशान यह भी पढ़ें- वेतन और ओल्ड पेंशन स्कीम की को लेकर रिम्स कर्मचारियों का प...