वेतन भुगतान का कर्मचारियों को मिला भरोसा
मधुबनी, सितम्बर 28 -- मधुबनी। बिहार राज्य चर्म उद्योग विकास निगम की 21 इकाइयों के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान का मामला फिर उठा है। हिन्द मजदूर सभा बिहार के महामंत्री अघनू यादव ने बताया कि निगम की सकरी, दरभंगा, भागलपुर, बिहटा, सिवान, छपरा, विक्रम, फतुहा, बिहारशरीफ, बोकारो, रांची और गुमला समेत 21 इकाइयों का तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2003 में परिसमापन कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों के अंतिम 15 प्रतिशत बकाया वेतन का भुगतान लंबित है। अघनू यादव ने बताया कि लंबित वेतन भुगतान को लेकर पटना में परिसमापक सुधीर कुमार से वार्ता हुई। वार्ता के दौरान कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही गई। हिन्द मजदूर सभा ने इस पहल का स्वागत करते हुए परिसमापक का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य लघु उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.