हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने जनवरी का वेतन भुगतान कराने व होली के त्योहार से पहले माह फरवरी का वेतन दिलाने की मांग की है। मंत्री किशन कुमार की ओर से कहा गया कि जनवरी के वेतन का भुगतान जिला पंचायत राज अधिकारी ने नहीं किया है। आहरण वितरण का चार्ज जिला पंचायत राज अधिकारी को नहीं है। इस वजह से उप निदेशक पंचायती राज लखनऊ को यह अधिकार है। इससे बाइक, पर्सनल लोन, शिक्षा लोन, कार लोन जैसी मंथली किश्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पेनाल्टी से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। समय से वेतन न मिलने से छोटे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो रही है। उन्होंने मांग की कि होली से पूर्व भुगतान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.