मुंगेर, अप्रैल 5 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राज्य के विश्वविद्यालयों में वित्तीय सलाहकार से जुड़े सेवा शर्तों और भुगतान विवाद का मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त परामर्शी (एफए) ब्रजेंद्र नारायण दास ने पटना हाई कोर्ट में सिविल रिट याचिका दायर करते हुए राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को प्रतिवादी बनाया है। याचिकाकर्ता ने विश्वविद्यालय प्रशासन के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके वेतन, भत्तों और भविष्य निधि (पीएफ) से जुड़े दावों को खारिज कर दिया गया था। अपनी याचिका में श्री दास ने मुख्य रूप से बीते 4 फरवरी को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा कुलपति के आदेश पर जारी स्पीकिंग ऑर्डर को रद्द करने की मांग की है। याचिकाकर्ता श्री दास का आरोप है कि, इस आदेश में उनके दावों को पूरी तरह असंगत और गैर-प्रासंगिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.