फिरोजाबाद, मार्च 9 -- जिला चिकित्सालय में कार्यरत फ्रेसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के लगाए सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए सीएमएस का घेराव किया। मांगे न मानी गई तो कर्मचारियों ने सात दिन बाद काम बन्द करने की चेतावनी दी। जिला अस्पताल में लखनऊ की कम्पनी फ्रेसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने सफाई कर्मचारियों के पद पर तैनात किया है। सभी ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ नवीन जैन को बताया कि वह सभी वर्ष 2019 से कार्यरत हैं। करीब आठ वर्ष होने को आए लेकिन आज तक उनके वेतन को नहीं बढ़ाया गया है, जिसके कारण सभी सफाई कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वेतन के रूप में 6300 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.